
उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है। मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी दी कि भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद, नई दिल्ली और एसआईएस इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में कुमाऊं मंडल के नैनीताल जिले विभिन्न ब्लॉकों में सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया 21 अप्रैल 2025 से शुरू होगी।
शिविरों की तिथियां और स्थान
इन शिविरों का आयोजन निम्नलिखित तिथियों और स्थानों पर होगा:
21-22 अप्रैल 2025: ब्लॉक रामनगर
23-24 अप्रैल 2025: ब्लॉक कोटाबाग
25-26 अप्रैल 2025: ब्लॉक हल्द्वानी
28-29 अप्रैल 2025: ब्लॉक भीमताल
30 अप्रैल और 1 मई 2025: ब्लॉक वैतालघाट
2-3 मई 2025: ब्लॉक रामगढ़
5-6 मई 2025: ब्लॉक धारी
7-8 मई 2025: ब्लॉक ओखलकांडा
पदों के लिए योग्यता
सुरक्षा सैनिक:
न्यूनतम शैक्षिक योग्यता: 10वीं पास/फेल
लंबाई: 168 सेमी
आयु सीमा: 19 से 40 वर्ष
सुपरवाइजर:
न्यूनतम शैक्षिक योग्यता: 12वीं पास
लंबाई: 170 सेमी
आयु सीमा: 21 से 40 वर्ष
रजिस्ट्रेशन शुल्क और संपर्क जानकारी
इन शिविरों में भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से 350 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी श्री अशप्रीत सिंह से मोबाइल नंबर 7017721271 पर संपर्क किया जा सकता है।
यह भर्ती प्रक्रिया कुमाऊं के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने का एक बड़ा कदम है, जिससे वे देश और विदेश में सुरक्षा क्षेत्र में करियर बना सकते हैं।