डरा-धमका कर किशोरी से दुराचार करता रहा पड़ोसी युवक, इस तरह सामने आई सच्चाई

रूड़की। पड़ोसी युवक डरा-धमका कर किशोरी को हवस का शिकार बनाता रहा। आरोप है कि युवक ने दो माह तक उससे कई बार दुष्कर्म किया। साथ ही विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। ‌तबियत बिगड़ने पर किशोरी ने परिजनों को सच्चाई बताई तो पैरोंतले जमीन खिसक गई।

यहां एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक करीब दो महीने से उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म कर रहा है। पुत्री की तबियत बिगड़ी तो उसने बताया कि युवक उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले जाता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था। बताया कि बात नहीं मानने पर युवक उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सम्बंधित खबरें