उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं की गाड़ी खाई में गिरने से 2 की मौत, 3 घायल

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण ब्लॉक में बुंखाल मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

मृतकों की पहचान वीरेंद्र पुत्र सरदार सिंह (23 वर्ष) और संतोष सिंह पुत्र रघुवीर सिंह (35 वर्ष), दोनों ग्राम टीला, पैठाणी के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में सोहन सिंह, वीरेंद्र सिंह और सिताब सिंह शामिल हैं। घायलों में वीरेंद्र सिंह और सिताब सिंह रुद्रप्रयाग जिले के रहने वाले हैं।

हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सहायता प्रदान की। दुर्घटना की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

सम्बंधित खबरें