कोसी में नहाने गए दोस्तों में से दो की डूबने से मौत, परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में दर्दनाक हादसा हो गया। अल्मोड़ा के द्वाराहाट से कोसी नदी में नहाने पहुंचे दो युवकों की कोसी नदी में डूबकर मौत हो गई। इनमें से एक युवक की 9 दिन पहले शादी हुई थी। दोनों अपने चार अन्य साथियों के साथ सोमेश्वर पहुंचे थे। ग्रामीणों का कहना है कि मृतकों में एक युवक का 8 जून को विवाह हुआ था।

द्वाराहाट के विजयपुर निवासी पंकज रौतेला (26) पुत्र श्याम सिंह, धीरज रौतेला (27) पुत्र स्व. देवेंद्र रौतेला, महेंद्र सिंह राणा (21) पुत्र पूरन सिंह, देवेंद्र राणा (26) पुत्र बहादुर सिंह, नीरज रौतेला (32) पुत्र श्याम सिंह और पंकज रौतेला (27) पुत्र विशन सिंह रविवार सुबह घर से कोसी नदी में नहाने सोमेश्वर निकले। कौसानी के पास कांटली स्थित रुद्रधारी मंदिर में दर्शन के बाद सभी दोपहर दो बजे सोमेश्वर के रनमन पहुंचे और कोसी नदी में नहाने उतरे।

पंकज रौतेला और धीरज रौतेला जैसे ही नदी में उतरे तो यहां स्थित गहरे तालाब में डूब गए। दोस्तों ने उनको बचाने का प्रयास किया। वह नहीं बचा सके। बाद में पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद उनको निकाला। दोनों को उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर लाया गया। यहां पर दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह ने कहा कि डूबने से दोनों की मौत हो गई।

सम्बंधित खबरें