मदरसा जांच अभियान में बड़ी कार्रवाई, दो मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा

उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को काशीपुर में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने दो मदरसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विपिन सिंह कंडारी और काशीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कटोराताल चौकी क्षेत्र में मदरसों की जांच की। इस दौरान टीम ने मदरसा मोहम्मद हनीफ सिद्दीकी और कासिफ उल उलूम का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान दोनों मदरसे बिना मान्यता के संचालित पाए गए। प्रशासनिक टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों संस्थानों को सील कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना आवश्यक मान्यता के संचालित होने वाले शिक्षण संस्थानों की जांच आगे भी जारी रहेगी।

प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अन्य संस्थानों में भी हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों के अनुसार जांच अभियान के दौरान सामने आने वाली अनियमितताओं के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबरें