कांग्रेस को बड़ा झटकाः 40 साल पुराना नाता तोड़ वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफा

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्य मंत्री रमेश चंद्र उनियाल ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी दायित्वों से इस्तीफा दे दिया है। मुनिकीरेती निवासी उनियाल ने इस्तीफा पत्र जारी कर कांग्रेस से करीब चार दशक पुराना नाता तोड़ने का ऐलान किया है।

रमेश चंद्र उनियाल ने अपने इस्तीफा पत्र में कहा कि पिछले कुछ समय से उन्हें संगठन के भीतर संवाद और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर गंभीर चुनौतियां महसूस हो रही थीं। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और पार्टी से जुड़े सभी दायित्वों से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।

उनियाल के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड कांग्रेस में सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। विधानसभा चुनाव से करीब एक साल पहले वरिष्ठ नेता के पार्टी छोड़ने को कांग्रेस के लिए अहम राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। अब उनके अगले राजनीतिक कदम पर भी सबकी नजरें टिकी हैं।

सम्बंधित खबरें