देहरादून-अल्मोड़ा हेली सेवा शुरू, मुख्यमंत्री ने किया यात्री टर्मिनल का लोकार्पण

देहरादून –अल्मोड़ा के बीच नई हेली सेवा शुरू हो गई है। यह सेवा हफ्ते में छह दिन चलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट पर नवनिर्मित यात्री टर्मिनल का लोकार्पण करते हुए इस सेवा की शुरुआत की।

इस हेली सेवा से पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगातार हवाई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेली सेवा शुरू होने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

उन्होने बताया कि शुक्रवार से सेवा का विधिवत संचालन शुरू होगा। बता दें कि देहरादून-अल्मोड़ा हैलीकॉप्टर सेवा’ का दो अक्तूबर को सफल ट्रायल हो चुका है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हेली सेवा के शुरू होने से सफर आसान होगा। मात्र एक घंटे में ही देहरादून से अल्मोड़ा की दूरी तय होगी साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में भी यह हेली सेवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

सम्बंधित खबरें