आस्था का महापर्व शुरू: कैलाश मानसरोवर यात्रा दल को सीएम धामी ने किया रवाना

उत्तराखंड में पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ हो गया है। रविवार को चंपावत जिले के टनकपुर कैंप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यात्रियों का स्वागत करते हुए उनसे बातचीत भी की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं को देशभर में पहुंचाने का भी अवसर है।

मुख्यमंत्री धामी ने यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि “वोकल फॉर लोकल” अभियान को आगे बढ़ाते हुए यात्री स्थानीय उत्पादों को खरीदकर क्षेत्रीय कारीगरों और उत्पादकों को प्रोत्साहित करें।

उन्होंने यह भी कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी कर जब श्रद्धालु अपने-अपने राज्यों में लौटेंगे, तो वे उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाएंगे और यहां की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का संदेश पूरे देश में फैलाएंगे।

सम्बंधित खबरें