एसएसपी के एक आदेश से बदल गई पूरी तैनाती! 9 दरोगा इधर से उधर, थानों में बड़ा फेरबदल

उत्तराखंड पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। हरिद्वार जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ पुलिसिंग में कसावट लाने के लिए एसएसपी ने नौ उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। तबादला आदेश जारी होने के बाद सभी अधिकारियों को नई तैनाती स्थल पर जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक जीडी भट्ट को कोतवाली नगर से भगवानपुर कोतवाली का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। नंद किशोर ग्वाड़ी को रानीपुर से कोतवाली नगर भेजा गया है, जबकि लखपत बुटोला को एएनटीएफ शाखा से कोतवाली रानीपुर में तैनाती दी गई है।

इसी तरह रमेश सैनी को भगवानपुर से झबरेड़ा, जबकि सत्येंद्र भंडारी को झबरेड़ा से कोतवाली रुड़की भेजा गया है। राजेश बिष्ट का कलियर से लक्सर और नितिन चौहान का लक्सर से कलियर तबादला किया गया है।

इसके अलावा मनोज गैरोला को बहादराबाद से कनखल और अशोक सिरसवाल को रुड़की से बहादराबाद स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। नई तैनाती के साथ अधिकारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी।

सम्बंधित खबरें