
हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी और जिला युवक कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान राजपुरा स्थित कुष्ठ आश्रम में पहुंचकर कांग्रेसजनों ने जरूरतमंदों को फल वितरित किए और उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस अवसर को सेवा, संवेदना और मानवता के रूप में मनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि राहुल गांधी देश में जनहित, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की मजबूत आवाज हैं, जिन्होंने हमेशा वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है।
जिला महासचिव मलय बिष्ट ने कहा कि राहुल गांधी ने किसानों, मजदूरों, युवाओं और कमजोर वर्गों की आवाज को लगातार मजबूती दी है और वे संघर्ष और उम्मीद का प्रतीक बन चुके हैं।
वहीं युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुमित कुमार ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और उनका जीवन समाजसेवा व जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता और सम्मान पहुंचाना होना चाहिए।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव को आगे बढ़ाने और सामाजिक न्याय, समानता एवं भाईचारे के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, पार्षद धर्मवीर, हेमंत साहू, जगमोहन बगड़वाल, त्रिलोक बनौली, विजेंद्र चौहान, रेनू तोमर, नेहा, जाकिर हुसैन, कौशलेन्द्र भट्ट, स्वाति जोशी, राजो टंडन, संजय शेखर, कोमल जायसवाल, तलत एहतेशाम, सुजल सचिन, उदित करायत एवं कुशल राजपूत सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।








