13 ‌साल की बच्ची से छेड़छाड़ पर भड़के लोग, मनचले को नंगा कर पीटा

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बंजारावाला क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से कथित छेड़छाड़ और पीछा करने के आरोप में एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। लोगों का आरोप है कि युवक पिछले कुछ समय से किशोरी को परेशान कर रहा था। गुस्साई भीड़ ने आरोपी को जमकर सबक सिखाया।

बताया जा रहा है कि सोमवार को कुछ स्थानीय लोगों ने युवक को किशोरी का पीछा करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने युवक के साथ मारपीट की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के दौरान युवक को सार्वजनिक रूप से अपमानित किए जाने की बात भी सामने आई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी क्षेत्र में वेल्डिंग की दुकान चलाता है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

सम्बंधित खबरें