उत्तराखंड में चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा उलटफेर, 36 दरोगाओं को नई जिम्मेदारी

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच ऊधमसिंह नगर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिस व्यवस्था में बदलाव के उद्देश्य से 36 उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। इनमें 30 पुरुष और छह महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं। स्थानांतरण सूची जारी होने के बाद जिले के विभिन्न थानों, कोतवालियों और पुलिस चौकियों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं।

तबादला सूची के अनुसार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेश कांडपाल को रुद्रपुर कोतवाली से हटाकर पुलिस कार्यालय में चुनाव सेल का प्रभारी बनाया गया है। झनकट चौकी प्रभारी अशोक कुमार कांडपाल को आईटीआई कोतवाली भेजा गया है। जसपुर की सूत मिल चौकी के प्रभारी राजेंद्र प्रसाद को ट्रांजिट कैंप कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में पंतनगर में तैनात अशोक कुमार को काशीपुर की टांडा उज्जैन चौकी का प्रभारी बनाया गया है। नवीन बुधानी को काशीपुर से किच्छा, जबकि मुकेश मिश्रा को ट्रांजिट कैंप से आईटीआई कोतवाली स्थानांतरित किया गया है। दिनेशपुर में तैनात प्रदीप भट्ट को जसपुर की सूत मिल चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

रुद्रपुर कोतवाली में तैनात मोहन चंद्र जोशी को काशीपुर की प्रतापपुर चौकी भेजा गया है। दिनेशपुर के लोकेश रावत और पंतनगर के दिनेश रावत को बाजपुर कोतवाली में नई जिम्मेदारी दी गई है। खटीमा से विजय सिंह बोहरा को रुद्रपुर की बाजार चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं रुद्रपुर की बाजार चौकी में तैनात संदीप शर्मा को किच्छा की दरऊ चौकी का प्रभारी बनाया गया है। नानकमत्ता से संजय विश्वकर्मा को सितारगंज की शक्तिफार्म चौकी भेजा गया है, जबकि किच्छा में तैनात मनोज कुमार सिंह को खटीमा कोतवाली स्थानांतरित किया गया है।

एसएसपी की ओर से जारी आदेश में छह महिला उपनिरीक्षकों के तबादले भी किए गए हैं। रुचिका चौहान को जसपुर से काशीपुर, कुसुम रावत को बाजपुर से पंतनगर, नीलम मेहता को पंतनगर से कुंडा, संतोषी नेगी को खटीमा से सितारगंज, भूमिका पांडे को कुंडा से बाजपुर और प्रियंका टम्टा को बाजपुर से जसपुर भेजा गया है।

इसके अलावा बाजपुर, काशीपुर, खटीमा, दिनेशपुर, नानकमत्ता और पुलभट्टा समेत जिले के अन्य थानों में तैनात कई उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। एसएसपी के आदेश के बाद सभी स्थानांतरित अधिकारियों को नई तैनाती पर कार्यभार संभालना होगा। चुनाव से पहले किए गए इस व्यापक फेरबदल को जिले की पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

सम्बंधित खबरें