
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए 15 विभागों के संयोजकों की नियुक्ति कर दी है।


भाजपा की ओर से जारी सूची को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद आधिकारिक रूप से जारी किया गया है। इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने संगठन के अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारी सौंपते हुए चुनावी तैयारियों को गति देने की रणनीति बनाई है।
पार्टी का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में भाजपा चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए संगठन में और भी बदलाव कर सकती है।








