धारचूला में सड़क कटान के दौरान आया मलवा, पोंकलैंड दबी, चालक ने कूदकर बचाई जान

धारचूला। यहां घटखोला में सड़क कटान के दौरान एकाएक पहाड़ी दरक गई। इससे पोकलैंड मशीन दब गई। जबकि चालक ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। हालांकि इस घटना में वह घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार यह हादसा देर रात करीब एक बजे के आस-पास हुआ है। बताया जा रहा है कि इन दिनों बलुवाकोट के बिन्यागांव से तवाघाट तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। बीती रात भी पोकलैंड मशीन इस कार्य में घठखोला के पास लगी हुई थी। तभी एकाएक पहाड़ी दरक गई और मलवा नीचे आ गया।

जिससे पोकलैंड मशीन मलवे में दब गई। जबकि चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। इस बीच वह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य भर्ती कराया गया है। पहाड़ी दरकने से धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सम्बंधित खबरें