उत्तराखंड में वनाग्नि का कहर, कई इलाकों में आग बेकाबू, फायर गार्ड की जान गई

उत्तराखंड में जंगलों की आग एक बार फिर कहर बनकर टूट पड़ी है। उत्तरकाशी जिले के टौंस वन प्रभाग की पुरोला रेंज के बिणाई बीट क्षेत्र में बुधवार रात भीषण आग लग गई, जिसने वन विभाग को अलर्ट पर ला दिया।

आग की सूचना मिलते ही फारेस्ट गार्ड मोहन सिंह मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। इसी दौरान राहत कार्य के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह चट्टान से नीचे गिर पड़े। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और स्थानीय टीमें मौके पर पहुंचीं।

इधर, यमुनोत्री हाईवे के किनारे भी जंगलों में आग ने विकराल रूप ले लिया है। चीड़ के घने जंगलों में लगी आग तेजी से फैलती जा रही है और स्थिति पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। अग्निशमन विभाग की टीम लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई है। वनाग्नि की इन घटनाओं ने क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

सम्बंधित खबरें