छात्रसंघ चुनाव के बीच बवाल’! दो गुट भिड़े, भाजपा युवा मोर्चा नेता की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़

उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव के बाद पौड़ी में देर रात दो गुटों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। सर्किट हाउस मोहल्ले में हुए विवाद के दौरान जमकर हंगामा हुआ और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री सुधाकर नैथानी के साथ गाली-गलौज की गई और उनकी कार में तोड़फोड़ की गई।

सुधाकर नैथानी के अनुसार, विरोधी गुट ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाया। उनकी कार में लगे पार्टी के झंडे को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना के बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

देर रात हुई इस घटना के बाद पौड़ी शहर की सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय हैं।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को कोतवाली पौड़ी बुलाया है। पुलिस अधिकारियों की ओर से दोनों पक्षों से घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है। एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने बताया कि दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबरें